LIVE UPDATE
Trending

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द; पेपर लीक मामले में CBI ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

डेस्क टीम.  देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद रद्द कर दिया गया है। अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस मामले की जांच कर रही Central Bureau of Investigation (CBI) ने मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी पुणे का रहने वाला एक रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर है और कई वर्षों तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पेपर सेटिंग पैनल से जुड़ा रहा था। सीबीआई का दावा है कि आरोपी ने परीक्षा के प्रश्न प्रिंटिंग प्रेस तक पहुंचने से पहले ही लीक कर दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुणे स्थित अपने घर में गुप्त तरीके से कुछ छात्रों को प्रश्न और उनके जवाब याद करवाए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रों को किसी प्रकार का प्रिंटआउट या मोबाइल सामग्री नहीं दी गई, बल्कि सवाल सीधे बोलकर लिखवाए गए थे।

इस मामले में आरोपी की सहयोगी मनीषा वाघमारे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच एजेंसियों को राजस्थान के सीकर और जयपुर तक इस नेटवर्क के तार जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोप है कि लीक किए गए सवालों को अलग-अलग कोचिंग नेटवर्क के जरिए फैलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने जानकारी दी है कि दोबारा होने वाली परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में ही आयोजित होगी। हालांकि छात्रों को ओएमआर शीट भरने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इस तरह परीक्षा की कुल अवधि अब 3 घंटे 15 मिनट होगी।

सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अगले साल से नीट परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल सीबीआई पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *