LIVE UPDATE
Trending

भोजशाला पर हाईकोर्ट के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह; सुबह से गूंज रहे जयकारे और हनुमान चालीसा

डेस्क टीम.  भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के ऐतिहासिक फैसले के बाद हिंदू समाज में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। अदालत ने भोजशाला परिसर को मां सरस्वती का मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को यहां नियमित पूजा-अर्चना का अधिकार दे दिया है।

फैसले के बाद शनिवार सुबह से ही भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, जहां धार्मिक विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूरे परिसर में जय श्रीराम और मां वाग्देवी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि भोजशाला का धार्मिक स्वरूप मंदिर का है और यह स्थान मां सरस्वती को समर्पित है। अदालत ने हिंदुओं को यहां प्रतिदिन और पूरे समय पूजा करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार के दिन नमाज की दी गई पूर्व अनुमति भी रद्द कर दी गई है।

कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि लंदन के संग्रहालय में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार जरूरी कदम उठाए। फैसले के बाद हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने इसे आस्था की जीत बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि फैसले के बाद फिलहाल धार में उत्साह और जश्न का माहौल बना हुआ है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। भोजशाला परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *