LIVE UPDATE

NEET पेपर लीक; NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भीड़ खदेड़ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल…. देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा

बिलासपुर, 3 जून 2026। NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को बिलासपुर में NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता केंद्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और मार्ग में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी।


रैली जैसे ही निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाकर आगे जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई
CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। हाईवे पर तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। धक्का-मुक्की के दौरान उनका कुर्ता फट गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास बताया।


इधर, प्रदर्शन समाप्त होने से पहले कुछ कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और बसों में बैठाकर मौके से हटाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
June 23, 2026
जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग सड़क पर यातायात बाधित करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। वहीं NSUI और युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग किया।


घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि NEET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एल्डरमैन नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियों पर लगी मुहर, सूची हुई जारी…देखिए किस-किस निकाय कौन-कौन से नेताओं को मिली जिम्मेदारी
एल्डरमैन नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियों पर लगी मुहर, सूची हुई जारी…देखिए किस-किस निकाय कौन-कौन से नेताओं को मिली जिम्मेदारी
June 25, 2026
रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की प्रक्रिया को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *