LIVE UPDATE

मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले को फिर दोहराया है। अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। यानी कम उत्पादन या खेती की परिस्थितियों के कारण 21 क्विंटल धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को भी इस योजना के दायरे में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कम उत्पादन के कारण कोई भी किसान आर्थिक लाभ से वंचित न रहे।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह स्वयं किसान के बेटे हैं और खेती-किसानी की चुनौतियों तथा अन्नदाताओं की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और धान खरीदी की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार निर्णय ले रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी रेड: रायपुर, भिलाई और धमतरी में एकसाथ छापेमारी, सुबह-सुबह पहुंचीं जांच टीमें
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी रेड: रायपुर, भिलाई और धमतरी में एकसाथ छापेमारी, सुबह-सुबह पहुंचीं जांच टीमें
November 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, भिलाई और धमतरी में एकसाथ कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 क्विंटल की सीमा तक मिलेगा अंतर की राशि का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं होता। अलग-अलग इलाकों में जमीन, सिंचाई और खेती की परिस्थितियों के कारण उत्पादन क्षमता भी अलग-अलग रहती है। ऐसे में कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, उन्हें भी 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि उनके खातों में दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी उपज प्राकृतिक और स्थानीय परिस्थितियों के कारण कम रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
संसद में बड़े सियासी घमासान की तैयारी! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सांसदों को दिल्ली बुलाया, 29 नवंबर की डेडलाइन
संसद में बड़े सियासी घमासान की तैयारी! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सांसदों को दिल्ली बुलाया, 29 नवंबर की डेडलाइन
November 27, 2026
रायपुर। संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ सहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘किसानों को देश में सर्वाधिक आर्थिक लाभ दे रहा छत्तीसगढ़’

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को देश में सर्वाधिक आर्थिक लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के कल्याण के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी बनाना, किसानों को उचित प्रतिफल दिलाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों का हित सर्वोपरि है और उनकी आर्थिक समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में नाबालिग की संदिग्ध मौत, अस्पताल में छोड़कर भागे दो युवक; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बिलासपुर में नाबालिग की संदिग्ध मौत, अस्पताल में छोड़कर भागे दो युवक; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
November 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धान खरीदी व्यवस्था को बनाया जा रहा सुविधाजनक

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और किसान-अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है। कोशिश है कि किसानों को खरीदी केंद्रों पर किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें अधिकतम सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल धान खरीदना नहीं, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ पहुंचाना है। आर्थिक सहायता से लेकर खरीदी व्यवस्था में सुधार तक हर स्तर पर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *