LIVE UPDATE

लोरमी वन क्षेत्र में मृत मिला तेंदुआ : वन्यजीव सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, शिकार की आशंका पर जांच शुरू

बिलासपुर, 17 जून 2026. मुंगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जंगल में तेंदुए के मृत पड़े होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में एक तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन बिभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer Breaking; नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई CMO, राजस्व निरीक्षक और लेखापाल हुए इधर से उधर…देखें लिस्ट
CG Transfer Breaking; नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई CMO, राजस्व निरीक्षक और लेखापाल हुए इधर से उधर…देखें लिस्ट
October 31, 2026
रायपुर. राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से 50 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक तौर पर मामले में शिकार की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन वन विभाग अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

तेंदुए का शव मिलने के बाद इलाके में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीवों की मौत और शिकार के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जिसके चलते एक बार फिर जंगलों में निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कलेक्ट्रेट में चौकीदार की मौत; फंदे से लटका मिला शव, 20 लाख रुपये से अधिक कर्ज की बात आई सामने…पुलिस जांच में जुटी
CG-कलेक्ट्रेट में चौकीदार की मौत; फंदे से लटका मिला शव, 20 लाख रुपये से अधिक कर्ज की बात आई सामने…पुलिस जांच में जुटी
October 31, 2026
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह एक चौकीदार की मौत से प्रशासनिक परिसर में हड़कंप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

फिलहाल वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *