LIVE UPDATE
Trending

IPL 2026: Rajasthan का धमाका, CSK को 8 विकेट से रौंदा…अब Punjab vs Gujarat पर टिकी नजरें

IPL 2026 का रोमांच अब और तेज हो गया है, 30 मार्च को Guwahati में हुए मैच में Rajasthan Royals ने Chennai Super Kings को 8 विकटों से हरा कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की | अब 31 मार्च की शाम New Chandighar में Punjab Kings और Gujarat Titans के बिच मुकाबला खेला जायेगा,यह मैच शाम 7.30 pm को शुरू होगा, जिस पर फैंस की नजरे टिकी है |

Guwahati में खेले गए मैच में Chennai Super Kings की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखरी नजर आई। टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। Chennai की पारी में शुरुआत से ही लय की कमी दिखी और Rajasthan के गेंदबाज़ों ने लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट्स की कमी और विकेटों के लगातार गिरने से CSK कभी भी मैच में मजबूत स्थिति नहीं बना सकी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
August 6, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। बटलर टी20 क्रिकेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rajasthan ने बेहद आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और Chennai को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ Rajasthan ने सिर्फ दो अंक ही नहीं जुटाए, बल्कि अपने इरादे भी साफ कर दिए कि इस सीजन वे अलग तेवर में नजर आने वाली है।

अब टूर्नामेंट का अगला बड़ा मुकाबला 31 मार्च को Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत शाम 7:30 बजे से New Chandighar में होगी। सीजन के शुरुआती दौर में हर टीम जीत के साथ लय पकड़ना चाहती है, ऐसे में यह मैच काफी अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में जूनियर एशिया कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में जूनियर एशिया कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
August 7, 2026
रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से गर्व की खबर है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rajasthan की जीत के बाद अब फैंस की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या Punjab अपने घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोल पाएगी या फिर Gujarat Titans बाज़ी मार लेगी। IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों ने साफ कर दिया है कि इस बार हर मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
August 20, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *