LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया

बिलासपुर, 18 मई 2026 ।  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बाइक टक्कर का विवाद खूनी झड़प में बदल गया। कुछ युवकों ने मिलकर दो युवकों पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पचपेड़ी निवासी प्रभाकर चौकसे अपने साथियों निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक समाज की महिलाओं को कार्यक्रम की सूचना देने के लिए लाउडस्पीकर लेकर निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
July 23, 2026
रायपुर, 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान दोपहर में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने बाइक चालक को सावधानी से वाहन चलाने की नसीहत दी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि बाइक सवार युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटा और हमला कर दिया। देखते ही देखते कई युवक मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए एक युवक पेट्रोल पंप ऑफिस में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
July 23, 2026
PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी हाथों में डंडे लेकर युवकों को दौड़ाकर पीट रहे हैं। पेट्रोल पंप ऑफिस के भीतर भी हमलावरों की दबंगई कैमरे में कैद हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल:  पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
July 23, 2026
रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पचपेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में बाइक टक्कर के बाद विवाद की बात सामने आई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *