LIVE UPDATE
Trending

बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ

सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान, जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर - सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी, खेलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 

रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहल बस्तर के युवाओं को नई दिशा देंगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सचिन तेंदुलकर द्वारा बच्चों के बीच जाकर समय बिताना, उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना इस अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाता है। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार
होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का एक और बड़ा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और उनका आगमन यहां के बच्चों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन एवं माणदेशी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मैदान कप अभियान’ खेल अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। विशेष रूप से जनजातीय अंचलों में बच्चों को खेल मैदान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और युवा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
IND W vs PAK W: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब-कहां होगा मैच और कैसे देखें LIVE
IND W vs PAK W: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब-कहां होगा मैच और कैसे देखें LIVE
September 4, 2026
नई दिल्ली। वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हांगकांग को 137 रनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *