LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर उपचुनाव में हाईवोल्टेज ड्रामा: मतदान केंद्र के बाहर भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर, 2 मई 2026। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में हुए उपचुनाव के दौरान सोमवार को मतदान के बीच राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच तीखी बहस देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर चुनावी नियमों के उल्लंघन और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मतदान केंद्र के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी मतदान को लेकर भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। विवाद के दौरान कुछ समय के लिए मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

वार्ड के इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन राव और कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद आजम मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों की सक्रियता के कारण मतदान के दौरान राजनीतिक सरगर्मी पूरे दिन बनी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हुई नोकझोंक और हंगामे के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई है, लेकिन मतदान के दिन हुआ यह विवाद शहर की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *