LIVE UPDATE
Trending

CG-कॉलोनी के रास्ते को लेकर जमकर विवाद: पूर्व महापौर राजेश पांडे और बेटे राहुल पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

बिलासपुर, 2 मई 2026। बिलासपुर के मिनोचा कॉलोनी में रास्ते और सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। कॉलोनी के एक निवासी ने पूर्व महापौर राजेश पांडेय और उनके बेटे राहुल पांडेय पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को मिनोचा कॉलोनी समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कॉलोनी के मुख्य मार्ग, गेट के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और बारिश से पहले कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक समाप्त होने के बाद कॉलोनी के कई निवासी मौके पर पहुंचे और रास्ते को व्यवस्थित करने की मांग करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि गेट के पास प्रस्तावित कार्यों को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर कॉलोनी के लोग समाधान की उम्मीद लेकर पूर्व महापौर राजेश पांडे से चर्चा करने पहुंचे।

आरोप है कि बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कॉलोनी निवासी अमित शर्मा उर्फ बिल्लू ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, गाली-गलौज की गई और मारपीट भी की गई। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद अमित शर्मा सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजेश पांडे और राहुल पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद कॉलोनी में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *