LIVE UPDATE
Trending

CG Crime: हाईवे पर डीजल चोर गैंग का भंडाफोड़, स्कॉर्पियो में घूमकर ट्रकों को बनाते थे निशाना, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 28 मई 2026. बिलासपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो, धारदार चाकू, 80 लीटर डीजल और नकदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बगडबरी निवासी संजय कुमार कुर्रे (30), अमित भारद्वाज (29) और मणिशंकर कुर्रे (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों लंबे समय से अलग-अलग जिलों में डीजल चोरी और लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में सामने आया कि 18 मई को सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित बेवरेज कॉर्पोरेशन के पास खड़े वाहन से डीजल चोरी किया गया था। इसके बाद कोनी क्षेत्र में एक ट्रेलर की टंकी तोड़कर करीब 100 लीटर डीजल पार कर दिया गया। वहीं ग्राम सेंवरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से भी बड़ी मात्रा में डीजल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गिरोह बनाकर रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने बिलासपुर समेत रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, सकरी बायपास, सरगांव और कोनी क्षेत्र में भी ऐसी कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को जल्द ही और बड़े खुलासों की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *