LIVE UPDATE

सेन समाज के लिए CM साय की बड़ी घोषणा: नया रायपुर में संत सेन जी महाराज के नाम पर होगा चौक, सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख

रायपुर, 10 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज के कल्याण और विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं। राजधानी रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर चौक का नामकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और भारतीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सेन समाज केवल पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक विभिन्न सामाजिक संस्कारों में उसकी अहम भूमिका रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संत सेन जी महाराज के नाम पर होगा चौक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर चौक का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नामकरण कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने सेन समाज के विकास और कल्याण के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज और पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि सैलून संचालन के लिए सेन समाज के लोगों को किट, कुम्हारों को बैटरी चलित चाक और बढ़ई समाज के लोगों को कारपेंट्री किट देने जैसी पहल इसी दिशा में की गई थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज की वर्तमान जरूरतों और मांगों पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

कर्पूरी ठाकुर के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने वंचित वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों ने सेन समाज का गौरव बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी विधायक रिकेश सेन और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन समाज की सेवा और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के अनुरूप विकास का दावा

मुख्यमंत्री साय ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक हुनर और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता, ऋण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों में विधानसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा करने की दिशा में काम हुआ है।

70 लाख महिलाओं को मिल रहा महतारी वंदन का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में हर महीने 1,000 रुपये की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि ढाई वर्षों में इस योजना के तहत 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से धान खरीदी, भूमिहीन कृषि मजदूरों को सहायता, युवाओं को रोजगार और निवेश प्रस्तावों सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

80 हजार घरों में लगे सोलर सिस्टम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में अब तक करीब 80 हजार घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब 40 हजार घरों का बिजली बिल शून्य आने का दावा उन्होंने किया। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

घर बैठे मिल रही 700 से अधिक सरकारी सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा सेतु शुरू किया गया है। इसके माध्यम से 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नागरिक जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं के लिए घर बैठे मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे दर्ज करा सकते हैं।

डॉ. रमन सिंह बोले- सेन समाज सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सेन समाज हजारों वर्षों से गांव और सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी रहा है। जन्म, विवाह और मृत्यु सहित जीवन के विभिन्न संस्कारों में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने सेन समाज के लिए गौरीशंकर श्रीवास के चयन की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार समाज के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने विधायक रिकेश सेन द्वारा विधानसभा में समाज के मुद्दों को उठाए जाने का भी उल्लेख किया।

युवाओं को दिए गए किट

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने सेन समाज के प्रदेशभर से आए प्रशिक्षित युवाओं को किट का वितरण भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *