LIVE UPDATE
Trending

CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी

रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे हैं, वहीं रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए पैदल ही निगम कार्यालय पहुंचकर अनोखा संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत आह्वान से प्रेरित होकर महापौर की यह पहल अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गई है।

महापौर सुबह अपने शासकीय आवास से पैदल निकलकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उनके इस कदम को लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व की मिसाल बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI का बड़ा फेरबदल: बिलासपुर समेत इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच लिया गया फैसला
NSUI का बड़ा फेरबदल: बिलासपुर समेत इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच लिया गया फैसला
August 22, 2026
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के चुनाव की सरगर्मियों के बीच छात्र संगठन NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन्स ऑफ इंडिया) में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यालय पहुंचने के बाद महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वे लंबे समय से शहर के 48 वार्डों का सुबह साइकिल से भ्रमण करते आ रहे हैं। अब उन्होंने दैनिक कार्यों में भी साइकिल और पैदल चलने को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही शासकीय वाहन का उपयोग किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को देखते हुए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री के संदेश का सम्मान करते हुए अधिक से अधिक पैदल चलें, साइकिल चलाएं और ईंधन बचत की आदत अपनाएं। इससे न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि देश की आर्थिक बचत में भी योगदान मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI में 48 घंटे में बड़ा U-Turn: नियुक्ति हुई… फिर 48 घंटे में पलट गया फैसला, 9 नियुक्तियां रद्द, चुनावी सरगर्मी के बीच फैसले ने बढ़ाई हलचल
NSUI में 48 घंटे में बड़ा U-Turn: नियुक्ति हुई… फिर 48 घंटे में पलट गया फैसला, 9 नियुक्तियां रद्द, चुनावी सरगर्मी के बीच फैसले ने बढ़ाई हलचल
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ NSUI में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा U-Turn सामने आया है। 20 अगस्त को जिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *