CG RTO Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए दुर्ग और महासमुंद के RTO; देखें लिस्ट

रायपुर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार मृत्युंजय प्रसाद पटेल, जो वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) रायपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…

Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
वहीं प्रतीक शुक्ला, जो परिवहन आयुक्त कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।











