LIVE UPDATE

CG-पुलिस में बड़ा फेरबदल: 6 TI और 2 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश

Surajpur Police Transfer: जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सूरजपुर एसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत 6 निरीक्षकों (TI) और 2 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थान पर पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों के बदले थाना

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी प्रतापपुर से हटाकर थाना प्रभारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक दिनेश ऐरना को थाना प्रभारी ओड़गी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी प्रतापपुर बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षक विकास देशमुख अब थाना प्रभारी प्रेमनगर के स्थान पर थाना प्रभारी विश्रामपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर से हटाकर थाना प्रभारी ओड़गी बनाया गया है।

इसी तरह निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर से हटाकर रक्षित केंद्र, सूरजपुर भेजा गया है। निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र सूरजपुर में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
September 10, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 ASI को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में दो सहायक उप निरीक्षक भी शामिल हैं। योगेन्द्र जायसवाल को चौकी प्रभारी बसदेई से हटाकर थाना प्रतापपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं सहायक उप निरीक्षक रघुवंश सिंह को प्रभारी जिविशा से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी बसदेई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूरजपुर में पुलिसिंग को लेकर अहम बदलाव

एसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। एक साथ कई थाना प्रभारियों के बदलाव से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट

क्र. अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 निरीक्षक नरेन्द्र सिंह थाना प्रभारी प्रतापपुर थाना प्रभारी प्रेमनगर
2 निरीक्षक दिनेश ऐरना थाना प्रभारी ओड़गी थाना प्रभारी प्रतापपुर
3 निरीक्षक विकास देशमुख थाना प्रभारी प्रेमनगर थाना प्रभारी विश्रामपुर
4 निरीक्षक अलरिक लकड़ा थाना प्रभारी सूरजपुर थाना प्रभारी ओड़गी
5 निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का थाना प्रभारी विश्रामपुर रक्षित केंद्र, सूरजपुर
6 निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव रक्षित केंद्र, सूरजपुर थाना प्रभारी सूरजपुर
7 सउनि योगेन्द्र जायसवाल चौकी प्रभारी बसदेई थाना प्रतापपुर
8 सउनि रघुवंश सिंह प्रभारी जिविशा चौकी प्रभारी बसदेई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *