LIVE UPDATE

CG Politics: बिजली के निजीकरण के आरोप पर CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना गलत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा पलटवार करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और एक नियमित प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़कर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर पेश किया जा रहा है, वह एक रूटीन प्रक्रिया है। ऐसी नियमित प्रक्रिया का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सरकार बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’…महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर के मुरीद हुए अमित जोगी, जानिए तारीफ में क्या-क्या कहा?
‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’…महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर के मुरीद हुए अमित जोगी, जानिए तारीफ में क्या-क्या कहा?
November 4, 2026
Raipur News: छत्तीसगढ़ की सियासत में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी के बयानों को लेकर नया विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘कांग्रेस अपनी पुरानी आदत के मुताबिक कर रही दुष्प्रचार’

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बेबुनियाद दावों के जरिए प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में भी दुष्प्रचार कर लोगों के बीच गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें।

‘बिजली कंपनियों को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य’

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बिजली कंपनियों का निजीकरण करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र में रहते हुए उनकी कार्यप्रणाली को बेहतर और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था में लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है, ताकि प्रदेश के आम उपभोक्ताओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल! एक और विधानसभा सीट खाली, जानिए कब तक होगा चुनाव
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल! एक और विधानसभा सीट खाली, जानिए कब तक होगा चुनाव
November 5, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर उपचुनाव की हलचल तेज होने वाली है। प्रदेश की एक और विधानसभा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों और उपभोक्ताओं के हितों से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है। किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में प्रदेश के उपभोक्ताओं और किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगी।

बिजली के निजीकरण पर सियासत तेज

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने जहां निजीकरण की किसी भी संभावना से इनकार किया है, वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक दुष्प्रचार बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, 10 मिनट हुई बातचीत; बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद
जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, 10 मिनट हुई बातचीत; बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद
November 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *