LIVE UPDATE

CG News: पूर्व CM मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, CM विष्णुदेव साय-भूपेश बघेल ने जताया शोक

CG News: अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा को निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक रविवार (12 जुलाई) को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दुर्ग स्थित शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया. वे लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रही थीं. शांति वोरा 91 साल की थीं. उनके निधन पर सत्ता और विपक्षी नेताओं ने दुख जताया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शांति वोरा के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि अरुण वोरा की पूज्य माताजी शांति वोरा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है.

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
July 23, 2026
रायपुर, 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें.

भूपेश बघेल ने दुख जताया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शांति वोरा के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू जी स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा की पूज्य माता शांति वोरा के निधन का समाचार दुःखद है.

ये खबर भी पढ़ें…
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
July 23, 2026
PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्ट में आगे लिखा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार और सभी परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल:  पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
July 23, 2026
रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *