LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस नेता की मौत: कान्हा किसली ट्रिप पर गए कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में नहाते समय आया हार्टअटैक

रायपुर, 15 मई 2026। रायपुर नगर निगम के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्टअटैक से निधन हो गया। वे दोस्तों के साथ घूमने कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे। गुरुवार रात एक निजी रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पूल में नहाने के दौरान उनके गले में पानी चला गया था, जिसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दो शादी का आरोप, निलंबन की कार्रवाई और प्रतिशोध की आशंका! छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में क्यों मचा बवाल?
दो शादी का आरोप, निलंबन की कार्रवाई और प्रतिशोध की आशंका! छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में क्यों मचा बवाल?
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में उप संचालक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गहवई के निलंबन ने नया विवाद खड़ा कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित दास संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे और पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
वरदान साबित हो रहा सीएम हेल्पलाइन नंबर : जनता घर बैठे कर रही शिकायतें, दो लाख से ज्यादा लोगों को तुरंत मिला समाधान
वरदान साबित हो रहा सीएम हेल्पलाइन नंबर : जनता घर बैठे कर रही शिकायतें, दो लाख से ज्यादा लोगों को तुरंत मिला समाधान
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम जनता की समस्याओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *