LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहें, HP पंपों को छोड़ अधिकांश पंपों पर पर्याप्त स्टॉक

बिलासपुर, 15 मई 2026. बिलासपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली अफवाहों ने शुक्रवार को लोगों के बीच भ्रम और घबराहट की स्थिति पैदा कर दी। सुबह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन फुल टैंक कराने पहुंचे, जिससे कुछ स्थानों पर भीड़ बढ़ गई।

हालांकि जांच और पंप संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार, HP पेट्रोलियम के कुछ पंपों को छोड़ शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इंडियन ऑयल और जियो पेट्रोलियम के अधिकतर पंपों पर सप्लाई सामान्य बनी हुई है और वहां ईंधन वितरण लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि HP के कुछ पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने से अस्थायी रूप से स्टॉक की कमी की स्थिति बनी। नियमित रिफिलिंग में देरी के कारण कुछ पंप ड्राई भी हो गए थे, लेकिन बाद में टैंकर पहुंचने के साथ कई जगहों पर दोबारा सप्लाई शुरू कर दी गई।

गुरुवार देर रात से ही शहर में ईंधन खत्म होने की चर्चाएं तेजी से फैलने लगी थीं। सोशल मीडिया और आपसी बातचीत में आई खबरों के बाद लोग एहतियातन पेट्रोल पंपों की ओर उमड़ पड़े। इसी वजह से शुक्रवार सुबह कई पंपों पर अचानक दबाव बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन और संबंधित विभागों ने साफ किया है कि शहर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं।

फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य होती दिखाई दे रही है और अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सप्लाई सुचारु रूप से जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *