LIVE UPDATE
Trending

CG-1 लाख की घूस लेते बाबू गिरफ्तार; पेंशन क्लियर करने के एवज में ले रहा था लाख रुपये की रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

धमतरी, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार एसीबी की टीम ने धमतरी जिले में दबिश देकर सिंचाई विभाग के एक कथित बाबू को एक लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

पेंशन प्रकरण निपटाने के नाम पर मांगी थी रकम

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो सिंचाई विभाग में कार्यरत है। आरोप है कि उसने विभाग से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामलों को क्लियर करने और उनका रुका हुआ भुगतान दिलाने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
August 15, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। 7 अगस्त 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निजी निवास पर जाल बिछाकर दबोचा

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि रिश्वत की राशि का लेनदेन आरोपी लखेश्वर साहू के निजी निवास पर तय हुआ था। जैसे ही पीड़ित ने उसे पैसे दिए और आरोपी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।

एसीबी के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
August 15, 2026
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *