LIVE UPDATE

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सक्रिय भूमिका निभाएगी कैट बिलासपुर, महिला उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

बिलासपुर, 2 जून 2026। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शिव टॉकीज चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में संपन्न हुई। बैठक में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े स्वदेशी व्यापार आयोजन ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ में बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के व्यापारियों, स्टार्टअप्स तथा महिला उद्यमियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।


बैठक का आयोजन कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह तथा भारतीय व्यापार महोत्सव के संयोजक दिलीप खेंडेलवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें कैट बिलासपुर के पदाधिकारियों के साथ महिला विंग की प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी उत्पादों’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव देशभर के व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत से बाजार तक पहुंचा कोरिया का ‘जीराफूल’, बनाई नई पहचान; 832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा
खेत से बाजार तक पहुंचा कोरिया का ‘जीराफूल’, बनाई नई पहचान; 832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा
August 18, 2026
कोरिया/ कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के प्रभावी मॉडल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


महिला और युवा उद्यमियों पर रहेगा विशेष फोकस
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी और राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा ने बताया कि महोत्सव में Women & Youth Entrepreneurship Zone विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प कलाकारों और महिला उद्यमियों को इस मंच से जोड़ने के लिए कैट महिला विंग विशेष अभियान चलाएगी। इससे प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिलेगी।


व्यापार और नेटवर्किंग के नए अवसर
बैठक में बताया गया कि महोत्सव में B2B मीट, टूरिज्म एंड कल्चर, स्किलिंग एंड ट्रेनिंग, एफएमसीजी, टेक्सटाइल, आईटी सहित कई प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रदर्शनी जोन बनाए जाएंगे। इससे व्यापारियों को नए बाजार, खरीदार और निवेशकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
August 19, 2026
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


कैट पदाधिकारियों ने जिले के व्यापारियों, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों से महोत्सव में सक्रिय भागीदारी करने और समय रहते स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। बैठक के दौरान आगामी रणनीति और सहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, सुरेंद्र अजमानी, किशोर पंजवानी, परमजीत उबेजा, मुकेश लालचंदानी, प्रमोद वर्मा, संतोष पांडे, सज्जन अग्रवाल, श्रीकांत पांडे, अनिल गुप्ता, विष्णु गुप्ता सहित कैट के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला विंग से अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, सचिव प्रतिज्ञा सिंह, कोषाध्यक्ष फिरोज आलिम, कार्यकारी अध्यक्ष बबीता ताम्रकार, अनामिका दुबे, सुमन त्रिवेदी, रेशु सिंह, चुन्नी मौर्य, भूमिका डोडवानी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और महिला उद्यमी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *