LIVE UPDATE

अमित जोगी के खिलाफ भाजपा की शिकायत, सोशल मीडिया पोस्ट और कथित झूठी FIR को लेकर जांच की मांग

रायपुर, 8 जून 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री साझा करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और बाद में झूठी एफआईआर दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

भाजपा आईटी सेल के प्रदेश कार्यालय सहमंत्री शैलेश दीक्षित ने रविवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
October 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को दो प्रमुख हस्तियों के प्रवास को लेकर खास गतिविधियां देखने को मिलेंगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बकरीद की शुभकामना पोस्ट बनी विवाद की वजह

भाजपा की शिकायत के अनुसार, 27 मई 2026 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक शुभकामना पोस्ट में बकरी के साथ गाय का चित्र भी प्रदर्शित किया गया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद संबंधित पोस्ट को हटाकर दूसरी तस्वीर साझा की गई, जिसमें गाय का चित्र नहीं था।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ताओं की माने तो विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने स्वयं को निर्दोष साबित करने के लिए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के एक थाने में कथित तौर पर झूठी और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने इसे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की मांग

भाजपा ने पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सर्वर रिकॉर्ड, पोस्ट की एडिट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मूल पोस्ट में क्या सामग्री थी और बाद में उसमें कोई बदलाव किया गया या नहीं।

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो धार्मिक भावनाएं आहत करने, साक्ष्य मिटाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और लोक सेवक को झूठी सूचना देने जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शुरू किया परीक्षण

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और संबंधित तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *