LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur कांग्रेस का बड़ा आरोप; उपचुनाव से पहले वोटर लिस्ट से 200+ नाम गायब, कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, बोली – भाजपा का साजिश

बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 (तारबाहर) में प्रस्तावित उपचुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नई जारी वोटर लिस्ट में 200 से ज्यादा मतदाताओं के नाम गायब पाए गए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 201 मतदाताओं के नाम सूची से नदारद हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की चूक चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम की सजा से पहले फिर गरमाया मामला! भूपेश बघेल बोले- ‘अभी पूरा न्याय बाकी’, जांच पर उठाए सवाल
झीरम की सजा से पहले फिर गरमाया मामला! भूपेश बघेल बोले- ‘अभी पूरा न्याय बाकी’, जांच पर उठाए सवाल
September 16, 2026
अंबिकापुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले मामले में दोषी ठहराए गए 10 आरोपियों की सजा पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि एसआईआर (Special Intensive Revision) के बाद जारी सूची में कुछ क्षेत्रों का पुनर्गठन किया गया था, लेकिन इसी प्रक्रिया में कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। उनका आरोप है कि ये सभी लोग वार्ड 29 के निवासी हैं, लेकिन गलती से उन्हें दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि 22 अप्रैल को बीएलओ और अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन किया गया था, जिसमें सभी मतदाताओं के वार्ड 29 का निवासी होने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा, 17 अप्रैल को दावा-आपत्ति के दौरान भी इस मुद्दे पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद सुधार नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Narendra Modi Birthday: जमीन पर बैठे मोदी से लाल किले तक… जन्मदिन पर डॉ. रमन सिंह ने सुनाई ‘मोदी मैजिक’ की कहानी
PM Narendra Modi Birthday: जमीन पर बैठे मोदी से लाल किले तक… जन्मदिन पर डॉ. रमन सिंह ने सुनाई ‘मोदी मैजिक’ की कहानी
September 17, 2026
PM Narendra Modi Birthday: 17 सितंबर का दिन देश के करोड़ों नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह उस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस का कहना है कि पार्षद चुनाव में जीत-हार का अंतर अक्सर बहुत कम वोटों का होता है। ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर नाम हटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द वोटर लिस्ट में सुधार की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि नाम वापस नहीं जोड़े गए तो पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics: भूपेश-टीएस की कॉफी पर सियासत! ‘तपस्या’ वाले टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में सिंहदेव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CG Politics: भूपेश-टीएस की कॉफी पर सियासत! ‘तपस्या’ वाले टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में सिंहदेव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
September 17, 2026
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो प्रमुख चेहरों भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *