LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू

बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस खेमे में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक का पूरा माहौल  का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जहां दावेदारी, समीकरण और संगठनात्मक संतुलन को लेकर अंदरखाने गहन मंथन चल रहा है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को शहर Indian National Congress के नेताओं की अहम बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 29 के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों से लेकर चुनाव की तैयारी को लेकर पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि मैदान में वही चेहरा उतारा जाए जो संगठनात्मक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय जनाधार भी रखता हो।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति
राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति
October 13, 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के सांसदों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर भी रणनीति तय की गई। बूथ प्रबंधन, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और प्रचार रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने साफ संकेत दिए कि उपचुनाव को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर मोर्चे पर सघन तैयारी की जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष Sudhanshu Mishra, पूर्व विधायक Shailesh Pandey, पूर्व महापौर Ram Sharan Yadav, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पांडेय, नरेन्द बॉलर  समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
October 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को दो प्रमुख हस्तियों के प्रवास को लेकर खास गतिविधियां देखने को मिलेंगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल मिलाकर वार्ड 29 में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी चयन को लेकर अंदरूनी “पॉलिटिकल फाइट” का दौर जारी है, जिसका अंतिम फैसला आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *