LIVE UPDATE
Trending

CG में निजी स्कूलों का बड़ा विरोध: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में आज ताला, RTE भुगतान बढ़ाने की मांग

बिलासपुर/रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत फीस प्रतिपूर्ति को लेकर निजी स्कूलों और सरकार के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इसी के विरोध में शनिवार (18 अप्रैल) को प्रदेश के अधिकांश निजी स्कूल बंद रहे, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।

निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि बेहद कम है और वर्तमान खर्चों के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। उनका आरोप है कि कई बार मांग उठाने और ज्ञापन देने के बावजूद इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
घर के बाहर खड़ी पिकअप को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घर के बाहर खड़ी पिकअप को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026: जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले शुक्रवार को भी शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर काम किया और अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब एक दिन का पूर्ण बंद रखकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई है।

स्कूल प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला,  तो RTE के तहत चयनित बच्चों के एडमिशन पर असर पड़ सकता है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Youth Congress Election 2026: डिजिटल चुनाव का ऐलान, 13 जून तक नामांकन, युवाओं से जुड़ने की अपील
CG Youth Congress Election 2026: डिजिटल चुनाव का ऐलान, 13 जून तक नामांकन, युवाओं से जुड़ने की अपील
May 30, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि यह विरोध मार्च की शुरुआत से जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। ऐसे में आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

इस बंद का सीधा असर अभिभावकों और विद्यार्थियों पर पड़ा है। अब सभी की नजर राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है, जिससे इस विवाद का समाधान निकल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
May 30, 2026
Chhattisgarh Suspend News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *