LIVE UPDATE

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.744 किलो गांजा जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी हिरासत में


बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.744 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दो युवकों समेत कुल सात लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें पांच विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी मिला है, जिसके चलते एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चिंगराजपारा क्षेत्र में कुछ लोग नाबालिगों के माध्यम से गांजे की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई और कई स्थानों की निगरानी की गई।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा स्थित कुंदरू बाड़ी इलाके में बड़ी मात्रा में गांजा बेचने और खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में चिंगराजपारा निवासी कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (25) और दीपक साहू (18) शामिल हैं। इसके अलावा पांच नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सात पैकेट में रखा कुल 6.744 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.35 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Amit Kumar: बारिश में भी नहीं रुका कलेक्टर का दौरा; बरसते पानी में जंगल, नदी पार कर पहुंचे गांववालों के बीच, छाता तानकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
IAS Amit Kumar: बारिश में भी नहीं रुका कलेक्टर का दौरा; बरसते पानी में जंगल, नदी पार कर पहुंचे गांववालों के बीच, छाता तानकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
July 21, 2026
सुकमा, 21 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मुहिम के तहत सुकमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *