LIVE UPDATE

भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्राकर के घर ED की दबिश, सुबह 6 बजे पहुंची टीम; जांच जारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्राकर के भिलाई स्थित आवास पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, टीम सुबह करीब 6 बजे दो से तीन गाड़ियों और सुरक्षा बल के साथ उनके घर पहुंची।

दस्तावेजों और जरूरी सामान की जांच

ED की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, मौके पर करीब 5 से 6 अधिकारी मौजूद हैं और घर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
October 26, 2026
School Holiday: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दंतेवाड़ा जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने के बाद इलाके में भी हलचल बढ़ गई। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच टीम की ओर से दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

किस मामले में हुई कार्रवाई? अभी आधिकारिक जानकारी नहीं

ED की इस कार्रवाई के पीछे कौन-सा मामला है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और इसके दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
October 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई पर टिकी नजर

केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रह चुके हैं। ऐसे में उनके आवास पर ED की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में भी हलचल बढ़ने की संभावना है। हालांकि, अभी तक ED की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल ED की जांच जारी है। कार्रवाई में क्या-क्या सामने आता है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
October 26, 2026
Chhattisgarh BJP Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा पार्टी के बीच बेहतर तालमेल बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *