LIVE UPDATE

युवा कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर: हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित…..जीत के पीछे भूपेश का दांव या देवेंद्र के लिए संदेश?

रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के नतीजे से पहले ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। हनी परमीत बग्गा निर्विरोध युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अल्पसंख्यक वर्ग से मैदान में बचे एकमात्र प्रत्याशी होने के बाद उनके पक्ष में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इस समय 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया 30 अगस्त से जारी है। ऐसे में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने से पहले ही बग्गा का निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना संगठन के भीतर चल रही सियासी कवायद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अध्यक्ष की कुर्सी पर फैसला अभी बाकी है, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर बग्गा की जीत ने संगठन के अंदर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती
Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती
September 19, 2026
बिलासपुर, 19 सितंबर 2026। बिलासपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल खेमे के करीबी माने जाते हैं बग्गा

हनी परमीत बग्गा को कांग्रेस की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे के करीब माना जाता है। ऐसे में उनका निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होना युवा कांग्रेस के भीतर गुटीय समीकरणों को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को देवेंद्र यादव खेमे के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, यह तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है और अंतिम परिणाम आने के बाद ही युवा कांग्रेस में वास्तविक शक्ति संतुलन का आकलन हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
September 19, 2026
सूरजपुर, 18 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्विरोध जीत के बाद बग्गा ने जताया आभार

प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद हनी परमीत बग्गा ने कांग्रेस नेतृत्व और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की बात कही।

अब निगाहें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के नतीजे पर टिकी हैं। अध्यक्ष पद पर किस खेमे का प्रत्याशी बाजी मारता है, इसके बाद ही संगठन के भीतर बन रहे नए सियासी समीकरणों की तस्वीर स्पष्ट होगी। युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष का फैसला हो चुका है, अब सबकी नजर अध्यक्ष की कुर्सी पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
September 19, 2026
रायपुर, 19 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *