LIVE UPDATE
Trending

कोरबा में भाजपा नेता पर हमला; पुराने विवाद को लेकर स्टील रॉड से पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा, 15 जून 2026 | कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भाजपा नेता पर हमले का मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उनके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर बातचीत करने के बहाने शिवबालक सिंह तोमर को एक वाहन में बैठाकर ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में उन्हें गाड़ी से उतारकर स्टील रॉड से बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में उनके दोनों पैर के घुटनों के नीचे गंभीर रूप से चोट आयी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

शिवबालक सिंह तोमर ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्टी से जुड़े लोगों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *