LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द पर सियासत गर्म; अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो रही पार्टी

चंचल शर्मा, रायपुर, 11 अप्रैल 2026। कांग्रेस संगठन में वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता अरुण साव ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

साव ने कहा कि कांग्रेस इस समय भीतरखाने की लड़ाई में उलझी हुई है और “कांग्रेस-कांग्रेस खेलते-खेलते खुद ही खत्म हो रही है।” उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अब जनता भी कांग्रेस से दूरी बनाना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट, दीपक बैज की नई टीम में युवाओं को मौका; निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी तय!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट, दीपक बैज की नई टीम में युवाओं को मौका; निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी तय!
August 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के बयान को लेकर उन्होंने इसे “घिसा-पिटा एजेंडा” करार दिया। साव ने आरोप लगाया कि 75 वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया, जबकि अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका हक मिल रहा है।

वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर भी साव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वहां की जनता कानून-व्यवस्था से परेशान है और बदलाव चाहती है। साव ने दावा किया कि आगामी चुनाव में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी और राज्य में परिवर्तन तय है।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI का बड़ा फेरबदल: बिलासपुर समेत इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच लिया गया फैसला
NSUI का बड़ा फेरबदल: बिलासपुर समेत इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच लिया गया फैसला
August 22, 2026
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के चुनाव की सरगर्मियों के बीच छात्र संगठन NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन्स ऑफ इंडिया) में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटनाक्रम के बाद साफ है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ रहे हैं, जिस पर सत्तापक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI में 48 घंटे में बड़ा U-Turn: नियुक्ति हुई… फिर 48 घंटे में पलट गया फैसला, 9 नियुक्तियां रद्द, चुनावी सरगर्मी के बीच फैसले ने बढ़ाई हलचल
NSUI में 48 घंटे में बड़ा U-Turn: नियुक्ति हुई… फिर 48 घंटे में पलट गया फैसला, 9 नियुक्तियां रद्द, चुनावी सरगर्मी के बीच फैसले ने बढ़ाई हलचल
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ NSUI में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा U-Turn सामने आया है। 20 अगस्त को जिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *