LIVE UPDATE

जल जीवन मिशन में तीन साल में 6,836 करोड़ रुपये का भुगतान, एकल ग्राम योजनाओं पर सबसे ज्यादा खर्च

छत्तीसगढ़ में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए 4,985 करोड़ रुपये जारी; चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आबंटन, अब तक 162.46 करोड़ रुपये जारी

रायपुर 29 अक्टूबर 2026।  छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के लिए विगत तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित अन्य मदों में नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत तीन वर्षों में एकल ग्राम योजनाओं के अंतर्गत 4,985.35 करोड़ रुपये तथा समूह जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा विस्तार: CM साय ने मंजूर किए 360 नए केंद्र, अब 3,100 जगहों पर बेच सकेंगे किसान धान
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा विस्तार: CM साय ने मंजूर किए 360 नए केंद्र, अब 3,100 जगहों पर बेच सकेंगे किसान धान
October 30, 2026
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभागीय जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की कार्यवाही जारी है।

जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिशन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया सतत रूप से संचालित है। विभाग द्वारा उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
October 30, 2026
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। सुप्रीम कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *