LIVE UPDATE
Trending

अमित बघेल को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, इतने महीने तक रायपुर आने पर रोक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विवादित टिप्पणी मामले में आरोपी अमित बघेल को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। अदालत ने तीन महीने की अंतरिम जमानत देते हुए सख्त शर्तें भी लागू की हैं |

ताजा आदेश के मुताबिक, अमित बघेल अगले तीन महीनों तक रायपुर जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हालांकि, कोर्ट ने यह छूट दी है कि यदि किसी विशेष कारण से पेशी या जांच के लिए आना जरूरी हो, तो पूर्व अनुमति लेकर रायपुर आ सकते हैं। साथ ही उन्हें जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना होगा और किसी भी तरह की विवादित बयानबाजी से दूर रहना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरा मामला 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर हुई घटना से जुड़ा है, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

इसी दौरान अमित बघेल द्वारा अग्रवाल और सिंधी समाज के देवी-देवताओं को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की गई, जिसके बाद प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ कुल 14 एफआईआर दर्ज की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतरिम राहत तो दी, लेकिन स्पष्ट किया कि आरोपी को कानून और सामाजिक शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी समझनी होगी। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि आगे की सुनवाई में मामले की प्रगति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां समर्थक इसे राहत मान रहे हैं, वहीं विरोधी पक्ष इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *