DEO Transfer: कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले, देखें स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश

रायपुर, 8 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 7 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
- राजेश सिंह, प्राचार्य को प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी संयुक्त संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।
- अक्ष्वनी भारद्वाज, प्राचार्य को प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर बनाया गया है।
- ए.के. सिन्हा, प्राचार्य को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-सूरजपुर पद पर पदस्थ किया गया है।
- मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जिला-जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।
- जगजीत धीर, प्राचार्य, सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-दुर्ग बनाया गया है।
- एल.पी. ठठेरे, प्राचार्य को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-मुंगेली से सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर पद पर पदस्थ किया गया है।
- डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, जिला-बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक आधार पर हुआ फेरबदल
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक यह पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने पद का कार्यभार संभालना होगा।
ये खबर भी पढ़ें…

छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...









