LIVE UPDATE

रेलवे क्लर्क गिरफ्तार: तत्काल टिकट कालाबाजारी पर RPF का बड़ा एक्शन, अब तक 9 आरोपी दबोचे

अंबिकापुर, 8 सितंबर 2026। तत्काल कोटे की रेलवे टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक और रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। करंजी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात बुकिंग क्लर्क वीरेंद्र कुमार ध्रुव को RPF ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है।

यह कार्रवाई टिकटों की कथित अवैध बुकिंग और दलालों से मिलीभगत की जांच के दौरान की गई। इससे पहले दो दिन पूर्व इसी स्टेशन के टिकट काउंटर से बुकिंग क्लर्क कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छुट्टी पर था क्लर्क, दूसरे कर्मचारी पर दलालों के लिए टिकट बुक करने का आरोप

RPF की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बुकिंग क्लर्क कुंदन कुमार के कथित तौर पर टिकट दलालों से संपर्क थे। आरोप है कि कुंदन कुमार के छुट्टी पर रहने के दौरान वीरेंद्र कुमार ध्रुव दलालों के लिए तत्काल कोटे की टिकटें बुक करता था।

RPF अब वीरेंद्र की भूमिका, टिकट बुकिंग से जुड़े रिकॉर्ड और कथित तौर पर सक्रिय दलालों के नेटवर्क की जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तत्काल टिकटों की कथित कालाबाजारी में रेलवे कर्मचारियों और दलालों के बीच किस तरह का नेटवर्क काम कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक 9 गिरफ्तार

तत्काल टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में RPF की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक कुल 9 टिकट दलालों और रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RPF को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और टिकट बुकिंग रिकॉर्ड की जांच के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। मामले में जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
November 18, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच धान खरीदी को लेकर सरकार ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था के सफल होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *