LIVE UPDATE

रिहायशी इलाके में चल रहा था ‘शोर वाला कारखाना’, निगम ने मारा छापा; एम्ब्रॉयडरी यूनिट सील

बिलासपुर। रिहायशी कॉलोनी में घर को कारखाने में तब्दील कर भारी मशीनों से एम्ब्रॉयडरी का कारोबार चलाना संचालक को भारी पड़ गया। लगातार शोर की शिकायतों के बाद नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमों के विपरीत संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधि पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी।

नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर जोन क्रमांक-04 की टीम ने विनोबा नगर की गली नंबर L/8 में यह कार्रवाई की। करीब 2000 वर्गफीट क्षेत्र में अंशुल पुरी द्वारा एम्ब्रॉयडरी का काम संचालित किया जा रहा था। यहां भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनसे निकलने वाली तेज आवाज से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के विकास को शुक्रवार को बड़ी रफ्तार मिली। ग्राम जेठा में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत पहुंची तो निगम ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जोन आयुक्त अंकुर पांडेय को मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

टीम पहुंची और परिसर पर लगा दिया सील

जोन आयुक्त अंकुर पांडेय के निर्देश पर उप अभियंता रवि नवरंग, राजस्व प्रभारी नीरज अग्रवाल, अतिक्रमण प्रभारी संतोष वर्मा, शिव बहादुर समेत निगम की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त कार्रवाई के दौरान रिहायशी क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक परिसर को सील कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
September 11, 2026
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिहायशी इलाकों में अब निगम की नजर

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और आसपास के रहवासियों को परेशानी होने की शिकायतों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

यानी अब रिहायशी कॉलोनियों में घर, दुकान या परिसर को नियमों के विपरीत कारखाना या व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने वालों पर निगम की नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में जल संरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मिशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *