LIVE UPDATE

CG Politics: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, मैदान में उतारे पर्यवेक्षक; नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी मैदान में संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की रणनीति को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न नगरीय निकायों में पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश में नेताओं को अलग-अलग जिलों और निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को तत्काल अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगमों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने प्रमुख नगर निगमों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक बनाकर चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी है।

  • बीरगांव (रायपुर ग्रामीण): डॉ. शिवकुमार डहरिया – पर्यवेक्षक; मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू – सह-पर्यवेक्षक
  • भिलाई (भिलाई शहर): धनेन्द्र साहू – पर्यवेक्षक; दीपक दुबे – सह-पर्यवेक्षक
  • रिसाली (भिलाई शहर): मोहन मरकाम – पर्यवेक्षक; कन्हैया अग्रवाल – सह-पर्यवेक्षक
  • भिलाई-चरोदा (दुर्ग ग्रामीण): विकास उपाध्याय – पर्यवेक्षक; राजेन्द्र साहू – सह-पर्यवेक्षक

नगर पालिकाओं में भी तैनात किए पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने नगर पालिका क्षेत्रों में भी नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • बैकुंठपुर (कोरिया): राघवेन्द्र सिंह
  • शिवपुर चरचा (कोरिया): प्रशांत मिश्रा
  • सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़): चातुरी नंद
  • जामुल (दुर्ग ग्रामीण): प्रमोद दुबे
  • खैरागढ़ (खैरागढ़-गंडई-छुईखदान): छन्नी साहू

नगर पंचायतों में भी कांग्रेस ने कसी कमर

नगर पंचायत स्तर पर भी पार्टी ने नेताओं को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है।

  • प्रेमनगर (सूरजपुर): भानुप्रताप सिंह
  • मारो (बेमेतरा): सुनील महेश्वरी
  • नरहरपुर (कांकेर): आनंद पवार
  • कोंटा (सुकमा): अवधेश गौतम
  • भैरमगढ़ (बीजापुर): रेखचंद जैन
  • भोपालपट्नम (बीजापुर): सत्तार अली

स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर जोर

पार्टी ने सभी पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। उन्हें स्थानीय कांग्रेस संगठन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निकाय चुनाव से पहले हुई इन नियुक्तियों को कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब पर्यवेक्षकों की सक्रियता से स्थानीय स्तर पर टिकट दावेदारों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी समीकरणों को लेकर भी हलचल बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *