LIVE UPDATE

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का तीसरा दिन; अमानक दवाओं की खरीदी पर हंगामा, कांग्रेस उठाएगी रेप और हत्या का मुद्दा

रायपुर, 15 जुलाई 2026 | छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज (15 जुलाई) तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने तीखे तेवर दिखाए और प्रश्नकाल में अमानक दवाओं की खरीदी का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

विपक्ष के विधायक अटल श्रीवास्तव ने एस्पिरिन समेत अन्य कथित अमानक दवाओं की खरीदी को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जिन दवाओं पर बाद में रोक लगाई गई, उनकी रोक से पहले कितनी खरीदी की गई थी और उन्हें किन-किन सरकारी अस्पतालों में सप्लाई किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
July 23, 2026
रायपुर, 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटल श्रीवास्तव ने आपत्ति जताते हुए कहा “जो दवा गुजरात में प्रतिबंधित है, उसे छत्तीसगढ़ में क्यों खरीदा गया? आखिर प्रदेश के गरीब मरीजों को गुजरात में बैन दवाएं क्यों दी जा रही हैं?”

इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि गुजरात में जिस दवा कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया था, उसकी दवाओं की छत्तीसगढ़ में खरीदी नहीं की गई है। उन्होंने साफ किया कि छत्तीसगढ़ में खरीदी गई दवा ‘अनकोटेड’ श्रेणी की है, जबकि विपक्ष जिस पर सवाल उठा रहा है, वह अलग उत्पाद है। दोनों दवाओं में तकनीकी अंतर है, इसलिए सदन में भ्रम की स्थिति नहीं बनाई जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
July 23, 2026
PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज ध्यानाकर्षण में गूंजेंगे ये दो बड़े मुद्दे

मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में दो प्रमुख ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे, जिनमें सरकार को घेरने की तैयारी है, रिजर्व में बाघों के शिकार और सुरक्षा में चूक का मामला गूंजेगा। सरकारी प्रिंटिंग कार्यों में हुई कथित अनियमितता का मामला सामने लाया जाएगा।

इसके साथ ही विधायक विक्रम उसेंडी गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल:  पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
July 23, 2026
रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का हल्लाबोल

सदन में आज कानून व्यवस्था को लेकर भी भारी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ बढ़ रही रेप और हत्या की घटनाओं का मुद्दा उठाएंगी।

इसके अलावा ध्यानाकर्षण और प्रश्नकाल के माध्यम से निम्नलिखित मुद्दों पर भी सवाल पूछे जाएंगे: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की वर्तमान स्थिति। प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन। प्रदेश में फायर स्टेशनों की सुविधाएं और संसाधन तकनीकी विश्वविद्यालयों (Technical Universities) की परीक्षा प्रणाली से जुड़ी खामियां।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *