LIVE UPDATE

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जांच के दौरान Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अमन और तुषार के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हमले की साजिश में शामिल थे। इतना ही नहीं, वारदात से पहले उन्होंने जिम की रेकी भी की थी और फायरिंग के समय भी उनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
चमोली सुरंग हादसा: कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता के दिए निर्देश
चमोली सुरंग हादसा: कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता के दिए निर्देश
August 21, 2026
रायपुर, 20 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दर्दनाक घटना में कोंडागांव जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल 11 जून को पश्चिम विहार इलाके में स्थित 24 Hours Fitness Gym के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। हमलावरों ने जिम के बाहरी हिस्से को निशाना बनाया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो और पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिसमें Lawrence Bishnoi गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। वायरल संदेश में Guru Randhawa को Salman Khan के करीबी होने के कारण निशाना बनाने की बात कही गई थी। हालांकि पुलिस ने इन दावों की भी जांच शुरू कर दी थी और मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Nepal Flood: नेपाल की तबाही में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, सरकार ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर
Nepal Flood: नेपाल की तबाही में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, सरकार ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर
August 27, 2026
Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में कल यानी 26 अगस्‍त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने पूरे इलाके में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस ने जिम के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण किया। इसी दौरान अमन और तुषार की भूमिका सामने आई। अधिकारियों का मानना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में हमले की साजिश और गैंग के अन्य सदस्यों से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले की पूरी योजना कहां बनाई गई थी और वारदात में इस्तेमाल हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद नया खतरा: चीन ने बैरियर झील को लेकर चेताया, अगले 3 दिन में 30 लाख घन मीटर पानी बढ़ेगा
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद नया खतरा: चीन ने बैरियर झील को लेकर चेताया, अगले 3 दिन में 30 लाख घन मीटर पानी बढ़ेगा
August 27, 2026
नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026. नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद हालात अभी सामान्य नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस हाई प्रोफाइल फायरिंग केस से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *