LIVE UPDATE
Trending

IPL 2026: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगे GT और RR, हारते ही खत्म होगा सफर, विजेता खेलेगा RCB से फाइनल

डेस्क टीम.  IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार 29 मई को Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच Qualifier-2 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में आयोजित होगा, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचकर Royal Challengers Bengaluru से भिड़ेगी।

इस मुकाबले की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि हारने वाली टीम का IPL 2026 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। GT को Qualifier-1 में RCB के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जबकि RR ने Eliminator में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर Qualifier-2 में जगह बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
October 23, 2026
Bhuvneshwar Kumar Powerplay Record: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान की टीम इस समय जबरदस्त लय में नजर आ रही है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने Eliminator में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी, जिसके बाद RR का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। वहीं गुजरात के पास शुभमन गिल, राशिद खान और रबाडा जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।

दूसरी ओर RCB पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है। टीम ने Qualifier-1 में गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री की। अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर RCB को फाइनल में चुनौती कौन देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में हॉकी का नया दौर, उभरती प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा अवसर
छत्तीसगढ़ में हॉकी का नया दौर, उभरती प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा अवसर
October 24, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहली बार राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि GT vs RR मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा। दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज, अनुभवी गेंदबाज और दबाव में मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में मुकाबला आखिरी ओवर तक जा सकता है और जो टीम दबाव को बेहतर संभालेगी, वही 31 मई को होने वाले IPL 2026 फाइनल में उतरेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में गोलों की बरसात, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस 4-4 से बराबर
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में गोलों की बरसात, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस 4-4 से बराबर
October 27, 2026
युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक भी चक्रधर चैंपियंस को नहीं दिला सकी जीत, केतन के शानदार खेल से न्यायधानी नाइट्स ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *