LIVE UPDATE

CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा अगले महीने प्रदेशव्यापी “घर-घर संपर्क अभियान” शुरू करने जा रही है। यह अभियान “12 साल विश्वास के, जनकल्याण और विकास के” स्लोगन के साथ चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और संगठन के सभी छोटे-बड़े नेता हिस्सा लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन की ओर से अगले महीने कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है, जिनमें सबसे प्रमुख केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाला जनसंपर्क अभियान है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल अभियान में सक्रिय रहेगा। छत्तीसगढ़ में भी इसी रणनीति के तहत प्रदेशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान शुरू होने से पहले भाजपा प्रदेश संगठन की अहम बैठक होगी। इसमें यह तय किया जाएगा कि कौन नेता किस क्षेत्र में जाएंगे और किस प्रकार जनता से संपर्क किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है।

भाजपा नेताओं द्वारा अभियान के दौरान लोगों से यह भी फीडबैक लिया जाएगा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल रहा होगा तो उसकी समस्या के समाधान की कोशिश भी की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस अभियान को आगामी चुनावों की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। अगले साल होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के साथ-साथ 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन अभी से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने में जुट गया है।

भाजपा के कार्यक्रमों की शुरुआत 5 जून को World Environment Day पर होने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगी। इसके बाद 21 जून को International Day of Yoga पर बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में भी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप;  कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश भाजपा का यह अभियान 5 जून से 21 जून तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए चलाया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के विशेष आयोजन का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *