LIVE UPDATE

NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट

NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ये एग्जाम 21, जून 2026 को पूरे भारत में फिर से आयोजित किया जा रहा है. नीट पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था. नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक भी हुई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. वहीं आज नीट-यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है.  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर पोस्ट कर नई तारीख का ऐलान किया है.

अपने पोस्ट में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने लिखा है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने, भारत सरकार की मंज़ूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को तय की है. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

पांच लोगों को हिरासत में लिया गया
केंन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को नीट-यूजी परीक्षा लीक मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया तथा दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीबीआई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े किसी भी व्यक्ति की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
भीषण गर्मी से तपता बिलासपुर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी संबंधी एडवाइजरी
भीषण गर्मी से तपता बिलासपुर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी संबंधी एडवाइजरी
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. बिलासपुर में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *