LIVE UPDATE
Trending

बंगाल-असम और पुडुचेरी में BJP को बहुमत से गूंजा छत्तीसगढ़; बिलासपुर में मिठाइयां बांटी, नाचते-गाते नजर आए कार्यकर्ता

बिलासपुर, 4 मई 2026. असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में Bharatiya Janata Party के बेहतर प्रदर्शन के बाद बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर स्थित भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-ताशों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार सरकार बनाने की स्थिति हासिल कर ली है। रुझानों और घोषित नतीजों के अनुसार 294 सीटों में से भाजपा 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाते हुए स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 100 सीटों के नीचे सिमटती नजर आ रही है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
October 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को दो प्रमुख हस्तियों के प्रवास को लेकर खास गतिविधियां देखने को मिलेंगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमुख सीटों की बात करें तो आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वोट शेयर के मामले में भी भाजपा को बढ़त मिली है, जहां उसे करीब 44.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि टीएमसी को लगभग 41.7 प्रतिशत वोट मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस जीत के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। 15 साल के लंबे शासन के बाद टीएमसी के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल बना। वहीं कुछ जिलों में वोटों का ध्रुवीकरण भी देखने को मिला। भाजपा ने चुनाव में विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिसका फायदा उसे मिला।

बिलासपुर में जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे और पार्टी की नीतियों की जीत है। स्थानीय नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की और कहा कि यह जीत देशभर में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा कार्यालय में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूमते रहे और जीत का उत्साह खुलकर मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *