LIVE UPDATE

बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर सख्ती, 9 वाहन जब्त; अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर, 8 जून 2026। बिलासपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज विभाग के विशेष अभियान के तहत तीन दिनों में 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहन जब्त किए गए हैं।

खनिज विभाग की टीम ने 6 जून से 8 जून 2026 तक जिले के सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी और मंगला क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत और चूनापत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते कई वाहन पकड़े गए।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

जांच के दौरान करगी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा, कोनी क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते एक हाइवा तथा सरकंडा क्षेत्र में चूनापत्थर से भरे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। वहीं सीपत क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा को पकड़ा गया।

इसके अलावा मंगला स्थित शिवघाट बैराज में अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थानों की अभिरक्षा में रखे गए वाहन

खनिज विभाग ने जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों कोनी, कोटा, सरकंडा और सीपत की अभिरक्षा में सौंप दिया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की दो टूक—अवैध खनन नहीं होगा बर्दाश्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *