LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन : 50 साल की पत्रकारिता का सफर थमा, मणिकर्णिका घाट पर होगी अंत्येष्टि

पत्थलगांव, 17 अगस्त 2026। जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का सोमवार सुबह 5 बजे निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और समाज में शोक की लहर है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे शर्मा ने अंतिम समय तक पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी।

रमेश शर्मा करीब पांच दशकों तक निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ रहे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों के साथ काम किया। इसके अलावा वे समाचार एजेंसी वार्ता और IBC24 से भी जुड़े रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

80 और 90 के दशक में उन्होंने जशपुर और सरगुजा के दूरस्थ इलाकों की रिपोर्टिंग की, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक स्थान मिला। अविभाजित मध्य प्रदेश के दौरान वे अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्होंने अधिमान्यता समिति के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

बीमारी के बावजूद पिछले कुछ दिनों तक उनकी लेखनी सक्रिय रही। उनका निधन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमेश शर्मा की अंत्येष्टि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट में की जाएगी। शोकाकुल परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *