LIVE UPDATE
Trending

IPL 2026: GT को हराकर RCB ने फाइनल में बनाई जगह, Rajat Patidar की धमाकेदार पारी

डेस्क टीम.  IPL 2026 के Qualifier-1 मुकाबले में RCB ने शानदार खेल दिखाते हुए GT को 92 रन से हरा दिया। 26 मई को खेले गए इस बड़े मैच में RCB ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया और सीधे फाइनल में एंट्री कर ली।

मैच के सबसे बड़े हीरो Rajat Patidar रहे। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
August 20, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम लगातार विकेट गंवाती रही। हालांकि Rahul Tewatia ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर मैच संभालने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। पूरी GT टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी में भी RCB पूरी तरह हावी रही। Jacob Duffy ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं Bhuvneshwar Kumar, Krunal Pandya और Rasikh Salam ने भी 2-2 विकेट लेकर GT की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का एक और बड़ा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस जीत के साथ RCB अब सीधे फाइनल में पहुंच गई है। वहीं GT के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का एक मौका बाकी है।

RCB की इस बड़ी जीत के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम का प्रदर्शन देखकर समर्थकों को इस बार फिरसे ट्रॉफी जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
IND W vs PAK W: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब-कहां होगा मैच और कैसे देखें LIVE
IND W vs PAK W: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब-कहां होगा मैच और कैसे देखें LIVE
September 4, 2026
नई दिल्ली। वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हांगकांग को 137 रनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *