LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में आधी रात बदमाशों का तांडव; 20+ गुंडों ने युवक को घेरा, लाठी-डंडों से जमकर हमला, इलाके में दहशत…पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक खौफनाक वारदात सामने आई है। चिंगराजपारा स्थित प्रभात चौक में 25 अप्रैल की आधी रात पुरानी रंजिश के चलते 20 से ज्यादा हमलावरों ने एक गरीब मजदूर को घेरकर बेरहमी से पीट डाला। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी समेत तीन अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चिंगराजपारा निवासी सनत सारथी रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना की रात करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था, तभी विक्की अहिरवार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। पुरानी दुश्मनी को लेकर शुरू हुई गाली-गलौज देखते ही देखते हिंसा में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि हमलावरों ने सनत को चारों ओर से घेर लिया और लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं।

शोर सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी रेखा सारथी ने जब पति को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, मोहल्ले के बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी निशाना बनाते हुए बेरहमी से पीटा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बेहद आक्रामक थे और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्की अहिरवार समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
August 29, 2026
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश है, वहीं प्रशासन से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *