LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में ED की Raid: 500 करोड़ मुआवजा घोटाले में गोपाल गांधी निशाने पर, कई ठिकानों से पड़े छापे

चंचल शर्मा, रायपुर, 27 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार, 27 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई की है। भारतमाला परियोजना में हुए कथित जमीन मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसमें चंद्राकर ने चचेरे भाई भूपेंद्र के यहां कई ठिकानों पर सोमवार सुबह छापेमारी की गई।

जानकारी के मुताबिक, ED की 13 अधिकारियों की टीम ने अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के घर और दफ्तर समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। टीम सुबह तड़के पहुंची और दस्तावेजों के साथ डिजिटल सबूत खंगालने में जुटी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला?
जांच में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। आरोप है कि करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा फर्जी तरीके से बढ़ाकर लिया गया।

अधिकारियों-दलालों की मिलीभगत
ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि दिखाकर मुआवजा कई गुना बढ़ाया गया। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों—SDM, तहसीलदार और पटवारियों—की जमीन दलालों के साथ मिलीभगत सामने आई है। एक ही जमीन को कागजों में कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग लोगों को भुगतान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी हो चुकी कार्रवाई
इस मामले में ED पहले भी रायपुर और महासमुंद में छापेमारी कर करोड़ों की संपत्तियां अटैच कर चुकी है और 40 लाख रुपये से ज्यादा नकद जब्त किया गया है। तत्कालीन SDO निर्भय साहू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चार्जशीट दाखिल
EOW ने इस घोटाले में 10 लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट पेश की है, जिसमें सरकारी अधिकारी और जमीन दलाल शामिल हैं। मामले में ED की कार्रवाई जारी है और आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *