LIVE UPDATE

बिलासपुर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन का गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता

बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन के प्रस्ताव को लेकर सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक भवन के गेट को तोड़कर कार्यकर्ताओं के अंदर प्रवेश करने की भी जानकारी सामने आई है।

3 एकड़ जमीन के प्रस्ताव को लेकर विरोध

NSUI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय की करीब 3 एकड़ जमीन को एक समाज विशेष को डेवलपमेंट के लिए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की जमीन अग्रवाल समाज को डेवलपमेंट के लिए देने की तैयारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
तूफान से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा निर्देश; कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल बुलाई बैठक; सर्वे टीम बढ़ाकर युद्धस्तर पर आकलन के निर्देश
तूफान से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा निर्देश; कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल बुलाई बैठक; सर्वे टीम बढ़ाकर युद्धस्तर पर आकलन के निर्देश
October 30, 2026
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से हुई बारिश और तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NSUI का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की जमीन किसी विशेष समाज के हित में इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए। संगठन ने जमीन आवंटन से जुड़े प्रस्ताव और प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग की है।

प्रशासनिक भवन में घुसे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक भवन के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा विस्तार: CM साय ने मंजूर किए 360 नए केंद्र, अब 3,100 जगहों पर बेच सकेंगे किसान धान
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा विस्तार: CM साय ने मंजूर किए 360 नए केंद्र, अब 3,100 जगहों पर बेच सकेंगे किसान धान
October 30, 2026
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारी जमीन आवंटन के प्रस्ताव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के जवाब का इंतजार

NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की जमीन से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और छात्रों एवं विश्वविद्यालय हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
October 30, 2026
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। सुप्रीम कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, इस पूरे मामले में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही जमीन आवंटन के प्रस्ताव और उसकी वास्तविक स्थिति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *