LIVE UPDATE
Trending

महापौर पूजा विधानी की बड़ी कार्रवाई; रिवर व्यू कॉलोनी में अवैध निर्माण रुकवाया, नक्शा निरस्त करने के दिए सख्त आदेश

बिलासपुर, 20 जून 2026। शहर की कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में गली मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे मकान निर्माण की शिकायत मिलने के बाद महापौर पूजा विधानी शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने जोन क्रमांक-8 अंतर्गत कॉलोनी पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर ही चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जोन इंजीनियर को दिए।

जानकारी के अनुसार कॉलोनीवासियों ने गली मार्ग प्रभावित होने और गलत तरीके से निर्माण किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही महापौर पूजा विधानी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने संबंधित निर्माण का नक्शा तत्काल निरस्त करने के कड़े निर्देश भी जारी किए।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: महापौर

महापौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भवन निर्माता को तत्काल अपने मकान निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर विकास भवन स्थित नगर निगम कार्यालय की भवन शाखा में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंजीनियरों को दिए सख्त निर्देश

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नागरिक सुविधाओं से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां निगम तत्काल कार्रवाई करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान एमआईसी सदस्य श्याम साहू, जोन अध्यक्ष राजेश दुसेजा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित मिश्रा, जोन क्रमांक-8 के इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव महापौर के सामने रखे।

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। शहरवासियों की सुविधा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *