LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन;  163 में से 99 राशन दुकानों पर जांच, 25 जून तक मांगी रिपोर्ट, OTP से वितरण पर उठे सवाल

बिलासपुर, 20 जून 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग ने जिले की कई राशन दुकानों की जांच शुरू कर दी है। विभागीय आंकड़ों में सामने आया है कि शहर की 163 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में से 99 दुकानों में अप्रैल महीने के दौरान 10 से 57 प्रतिशत तक राशन बायोमेट्रिक सत्यापन की बजाय OTP के जरिए वितरित किया गया।

मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में केंद्र सरकार की योजना के तहत तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया था। इसी दौरान बड़ी संख्या में OTP के माध्यम से वितरण होने पर सवाल खड़े हुए हैं। केंद्र सरकार ने भी इस संबंध में राज्य सरकार से जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य संचालनालय ने उन सभी दुकानों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं, जहां 10 प्रतिशत से अधिक राशन OTP के जरिए बांटा गया। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर 25 जून तक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि जिन हितग्राहियों को OTP के जरिए राशन दिया गया, वहां बायोमेट्रिक सत्यापन क्यों नहीं हो सका। इसके लिए संबंधित दुकानों में जाकर पंचनामा तैयार किया जाएगा और विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य संचालक फरिहा आलम सिद्धकी ने साफ कहा है कि मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित राशन दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के खाद्य अधिकारियों और निरीक्षकों पर भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

प्रभारी खाद्य नियंत्रक राजीव लोचन तिवारी ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्ग हितग्राहियों जैसी विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए ही राशन वितरण किया जाना चाहिए। इसी वजह से अधिक OTP वितरण वाले मामलों की अलग से जांच कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद राशन दुकानों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कई दुकानों पर कार्रवाई होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *